देवदह संवाददाता परतावल महराजगंज ।
परतावल ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा मे कोटेदार सरकारी राशन बेचने जा रहा था जिसको ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
मिली सूचना के अनुसार परतावल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा में कोटेदार जिताई प्रसाद ने बांटने के लिए आया सरकारी गेहूं पिकअप पर लादकर 5 बोरा गेहूं बेचने जा रहा था तभी ग्रामीणों ने पहुंच कर पकड़ लिया और हंगामा करने लगे। इस बीच मौका पाकर बोलेरो चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।
इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अनिल सिंह को दिया । उसके बाद ग्राम प्रधान ने कार्य को सूचना दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेहूं के बोरे को अपने कस्टडी में लेकर थाने ले आए।
वही ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार फिंगर लगवा लिया था परंतु गेहूं नहीं दिया था और दूसरे महीने देने का वादा किया था।
इस संबंध में इस्पेक्टर सुनील कुमार राय से पूछे जाने पर बताया कि यह खाद्यान्न विभाग का मामला है।
सप्लाई इस्पेक्टर अतेंद्र यादव से पूछे जाने पर बताया कि सूचना मिली है मौके पर जा रहा हूं। जांचकर रजिस्टर का मिलान कराया जाएगा यह राशन कैसा है जांच में दोषी पाये जाने पर कोटेदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments