देर रात परतावल सीएचसी पहुचे सदर एसडीएम,सोते मिली नर्स को लगाई फटकार ।

 




देवदह संवाददाता परतावल ।

रजिस्टर में तैनात कर्मचारी अपने ड्यूटी वाले जगह से नदारद मिले

एसडीएम ने कहा जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी ।

परतावल/महराजगंज

सदर एसडीएम साईं तेजा सीलम शुक्रवार की रात करीब 9:50 बजे परतावल सीएचसी अस्पताल में व्यवस्था की पड़ताल करने पहुंचे ।

एसडीएम सर्वप्रथम तीस बेड वाले महिला अस्पताल में पहुंचे , जहां ड्यूटी में तैनात एक स्टाफ नर्स सोती हुई मिली जिसको देखते ही एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाई और उन्होंने नर्स से पूछा कि ड्यूटी करने आई हो या सोने आई हैं । उन्होंने सख्त लहजे में वार्निंग दिया कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।

वही शेष दो नर्स भी ड्यूटी के बावजूद मौके पर मौजूद नहीं मिली परंतु एसडीएम के आने की सूचना मिलते ही दोनों नर्स मौके पर पहुंच गयी और तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर अपना बचाव किया।

उसके बाद इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ . अनिल जायसवाल से एसडीएम ने प्रसव की स्थिति के बारे में पूछा । डॉ . अनिल जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को पांच प्रसव हुआ है । इसके बाद वह उपस्थिति रजिस्टर चेक किए ।


बताया जा रहा है कि रजिस्टर के अनुसार जितने लोगों की ड्यूटी लगी थी सभी लोग अस्पताल परिसर में तो थे लेकिन अपने ड्यूटी के स्थान पर नहीं थे ।

एसडीएम साईं तेजा सीलम ने कहा कि सीएचसी का निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां मिली हैं , उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएंगी।

Post a Comment

0 Comments