हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।
कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य समिति की कोविड 19 कोरोना नियंत्रण व वैक्सीनेशन की समीक्षा करते ।
मराजगंज 05 जून 2021,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोविड 19 नियत्रंण,रोकथाम तथा वैक्सीनेशन की स्वास्थ्य समिति के साथ समीक्षा की गयी । 18 से 44 वर्ष व 45 से सीटीजन 12 वर्ष की आयु बच्चो के माता पिता की वैक्सीनेशन हेतु कार्य योजना में वैक्सीनेशन कम होने पर चिन्ता ब्यक्त किया गया । उन्होने वैक्सीनेशन कार्य में लगे ग्रामीण निगरानी समिति बेहत्तर कार्य नही कर पा रही है इन्हे आमजन को वैक्सीन/ टीकाकरण के गुण तथा कोरोना से होने वाली नुकसान सम्बन्धी जानकारिया प्राप्त कराये । एन0सी0सी व स्काउट गाईड के बच्चों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है ।
जिलाधिकारी ने सी0एम0ओ0 को निर्देशित कि कोरोना की टेस्टिंग/ जांच को बढा़या जाय । जिससे इस रोग पर और नियत्रंण किया जा सके । ब्लाकवार गावों प्रतिदिन कम से कम 3 कैम्प लगाकर वैकसीनेशन कार्य किये जाये जिससे तय टारगेट के अनुसार टीकाकरण किया जा सके । विद्यालय अध्यापक भी महामारी से निजात पाने व बैक्सीनेशन में अपना सहयोग प्रदान करें,जिससे इस रोग को नियंत्रण करने में आसानी हो सके । समीक्षा में पाया गया कि परतावल,फरेन्दा नौतनवा व घुघुली में 45 वर्ष आयु द्वारा टीकाकरण कम हो रहा है ।उन्होने कहा कि और मेहनत व मोटिवेशन की जरूरत है ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल,सीएम ओ डा0 ए0के0श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी कुन्जबिहारी अग्रवाल,अपर उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार,डा0आई0ए0अन्सारी डा0राकेश कुमार,डा0विकास यादव,बीसीपीएम नागेन्द्र व जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह,बेसिक शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश यादव,डीपीआरओ के0बी0वर्मा,डीपीओ शैलेन्द्र राय सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे ।


0 Comments