गांव गांव पहुंचा केएमसी का आरोग्य रथ, जन जन को स्वस्थ बनाने का संकल्प ।


 

देवदह संवाददाता महराजगंज ।

महराजगंज। शहर के केएम्सी डिजिटल  अस्पताल ने आरोग्य रथ  के माध्यम से ग्राम पिपरा विशंभरपुर , बनकटी, कोधवालिया में स्वास्थ्य जागरूकता किया गया। जैसे ही आरोग्य रथ पिपरा बिशंभरपुर  पहुंचा वहां के ग्राम प्रधान परमात्मा विश्वकर्मा ने आरोग्य रथ में आए हुए टीम का स्वागत किया। स्वास्थ्य दल ने मेडिकल अवेयरनेस  घर घर जाकर  किया । बता दें कि इस मेडिकल अवेयरनेस में इस वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियां से बचने के उपाय, कोरोना संक्रमण कम होने के बाद भी सावधानी जरूरी है ,इसका अवेयरनेस साथ ही के एम् सी डिजिटल हॉस्पिटल से दिए जा रहे स्वास्थ्य  सुविधाओं का टीम ने घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया। इसके बाद आरोग्य रथ कोढ़ वालिया एवं बनकटी के गांव में गया और वहां भी स्वास्थ्य जागरूकता का कार्य किया। बता दें आरोग्य रथ के संयोजक डॉ. धनंजय कुशवाहा गांव के विशिष्ट जनों के साथ वार्ता किया  उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु में संक्रामक बीमारियों का खतरा अधिक रहता है जिस से बचने हेतु  जागरूक होने की बहुत जरूरत है उन्होंने बताया कि पानी को उबालकर पीये, जुखाम हो जाए तो घबराएं नहीं गुनगुना पानी और भाप का सेवन करें। यदि 3 से 4 दिनों से अधिक सर्दी जुकाम खांसी रहता है तो जनरल मेडिसिन विभाग के डॉक्टर से जरूर परामर्श लें। स्वास्थ्य दल में  डॉ मनीष ने बताया कि  सांस की तकलीफ हो  उसमें तनिक भी लापरवाही ना करें  और नजदीकी अस्पताल जो उच्च गुणवत्तापूर्ण है के एम् सी डिजिटल में सरकारी दर पर  चिकित्सा परामर्श जरूर लेवे। स्वास्थ्य दल में  स्वास्थ्य दल में मैनुद्दीन अली , फार्मासिस्ट साक्षी पटेल, नेहा गुप्ता ,प्रियंका   समेत अन्य स्टाफ पूरे गांव में स्वास्थ्य जागरूकता में विशेष मदद किए।


Post a Comment

0 Comments