अरुण शंकर  देवदह संवाददाता ।

 पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना पनियरा का औचक निरीक्षण ।

     आज दिनांक 29-06-2021 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज  प्रदीप गुप्ता द्वारा शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना पनियरा का औचक निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक वह समस्त विवेचकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिसमें लंबित विवेचनाओं, महिला संबंधित अपराधों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया। थाने पर पंजीकृत गम्भीर अपराधों की समीक्षा की गयी व वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए गये साथ ही साथ *"आपरेशन तमंचा"* अभियान के तहत समस्त उप निरीक्षक गणों को अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । 

  तत्पश्चात थाना परिसर का निरीक्षण कर मालखाना, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय व हवालात का निरीक्षण किया गया। थाने पर मौजूद सरकारी सम्पत्ति का मिलान भौतिक रुप से करते हुये सभी अभिलेखों को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया व कोरोना संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में समस्त कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।