वेक्सीनेशन सेंटर पर हर व्यक्ति के टीकाकरण को करे सुनिश्चित-जिलाधिकारी ।


 

हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

महराजगंज 5 जुलाई 2021, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 के टेस्टिंग, टीकाकरण वेस्टेज के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न। बैठक के दौरान डी. एम. ने वैक्सिनेशन पर संतुष्टि प्रकट करते हुए, इस बात को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वैक्सिनेशन सेन्टर से किसी को वापस न लौटना पड़े। बैठक के दौरान दस्तक अभियान व जापानी इंसेफेलाइटिस के संदर्भ में डी.एम. ने सी.एम.ओ को निर्देशित किया कि अभियान का ऑडिट करने के साथ संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए ताकि अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

         बैठक में सी.डी. ओ. गौरव सोगरवाल, ए.डी.एम. कुंज बिहारी अग्रवाल, एस.डी.एम सदर साई तेजा सीलम, सी.एम.ओ  ए.के श्रीवास्तव, अपर एस.डी.एम अविनाश कुमार व सी.एम.एस  ए.के. राय समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments