हेमन्त कुमार देवदह संवाददाता ।
महराजगंज, 10 जुलाई 2021, जनपद में क्षेत्र पंचायत-अध्यक्ष चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गए। घुघली में रीता जायसवाल, लक्ष्मीपुर में अंजली पांडेय, निचलौल में रमाशंकर, बृजमनगंज में उदयराज, मिठौरा में उर्मिला देवी, धानी में मिथिलेश देवी और रतनपुर नौतनवा में राकेश मद्धेशिया विजयी रहे। चुनाव के दौरान जनपद में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। इससे पहले जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु क्रमशः मिठौरा, निचलौल, रतनपुर-नौतनवा और लक्ष्मीपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान सुचारू ढंग से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हो और भीड़ न लगने पाए। निरीक्षण के दौरान मिठौरा में भीड़ देख जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ स्वयं सड़क पर फ्लैग मार्च किया।
आज जनपद में मिठौरा, धानी, बृजमनगंज, निचलौल, रतनपुर-नौतनवा, लक्ष्मीपुर और घुघली ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष हेतु चुनाव समाप्त हुआ। शेष 5 ब्लॉकों में पहले अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो गया था।




0 Comments