जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह द्वारा किया गया सिसवा बाजार में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन ।


 


नागेन्द्र विश्वकर्मा संवाददाता ।

महराजगंज जिले के सिसवा बाजार मे कॉंग्रेस कार्यालय क़ा उदघाटन जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह द्वारा फ़ीता काट कर किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष आनंद कन्नौजिया ने किया। अवसर पर मुख्यअतिथि शरद सिंह जी ने कहां की भाजपा आये अपने द्वारा किये गए चुनावी घोषणा को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम है। ये भावनाओं से खेल कर सत्ता में आये, इन्हें वास्तविक तौर पर जनता के समस्याओं से कोई सरोकार नही है। ये मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसे सभी मुद्दों पे नाकाम साबित हुते है। कार्यक्रम का सम्बोधन पी सी सी सदस्य विनोद तिवारी जी ने किया। इस अवसर पर सिसवा विधानसभा प्रभारी रामकान्ति त्रिपाठी जी व विनोद सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा जिलाध्यक्ष मुo रिजवान पूर्व पी सी सी सदस्य विनोद यादव जी, किसान प्रकोष्ठ पूर्वी जोन के प्रदेश सचिव जाहिर खां जी नौतनवां के ब्लाक अध्यक्ष उमेश कन्नौजिया जी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सिसवा प्रभुनाथ मधेशीया ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक में नव दस और ग्यारह को इस सरकार के महगाई भ्रष्ट्राचार और तानाशाही हिटलर वादी कार्य को लेकर न्याय पंचायतवार विरोध प्रदर्शन करने का चर्चा कर रूपरेखा तैयार किया गया। इस अवसर पर बरवा द्वारिका न्याय पंचायत अध्यक्ष बकसीस अली जी बेलभरिया शमीम पकड़ी चौबे कासिम अली मधवालिया विद्या दुबे ,करमही सत्य नारायण प्रजापति ,गोपाल यादव जी लक्ष्मीपुर एकडंगा नर्वदेश्वर सिंह ,गोपाल दुबे, सर्वेश दुबे , सहजाद, जनार्दन गुप्ता मुनीर आलम ,आबिद ,यूसुफ़ राजेन्द्र ,नबीआलम, अशोक उर्फ मुन्ना, हेमंत तिवारी ,डा मुस्ताक कमरुद्दीन राजेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments