बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने किया दौरा, उपलब्ध कराई आवश्यक राहत सामग्री ।



 


हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

 नौतनवां तहसील, ग्रामसभा चकदह टोला महुलैना राहत सामग्री वितरित कर ग्रामीणों से समस्याएं सुनते डीएम व एसपी

 महराजगंज । जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा निचलौल व नौतनवा तहसील के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एन.डी.आर.एफ. की नाव द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नौतनवां तहसील के ग्रामसभा चकदह टोला महुलैना पहुंचे और खाद्य-सामग्री का वितरण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग 24 घंटे सतर्क रहें और बाढ़ पीड़ितों को सभी जरूरी सेवाएं और सुविधाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 जनपद के  कुल 78 गांव बाढ से प्रभावित है जिसमें 41 गांव मैरूंड तथा 37 गांव कृषि क्षेत्रों में  बाढ़ के पानी घिरा हुआ है। इस प्रकार तहसील नौतनवा के 37 में   18 गांव मैरूंड तथा  19 गांवों के  कृषि क्षेत्र प्रभावित हैं। तहसील फरेन्दा के 14 में  10 गांव मैरूंड तथा 4 गांवों के कृषि क्षेत्र, तहसील सदर के 2 गावों में 1 मैरूंड तथा एक में कृषि क्षेत्र व निचलौल के  25 गावों में  12 गांव मैरूंड तथा 13 गांव में कृषि क्षेत्र बाढ से प्रभावित हुए हैं।


Post a Comment

0 Comments