पनियरा इंटर कॉलेज घटना : पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार ।


 


अमित देवदह संवाददाता ।

       थाना पनियरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म व अश्लील फोटो वायरल करने वाले वांछित अभियुक्त को 36 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार ।

 पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशन में "मिशन शक्ति" नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधो  एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30-08-2021 को थाना पनियरा  पुलिस  द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त हिमांशु मद्धेशिया पुत्र शिवदास मद्धेशिया निवासी गांगी बाजार थाना पनियरा जनपद महराजगंज, सम्बन्धित मु0अ0सं0 208/2021 धारा 376 , 506 भादवि व 67ए आईटी एक्ट व 3/4 पाक्सो एक्ट को गिरफ्तार किया गया।


*घटना का संक्षिप्त विवरण–*

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का उसी विद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु मध्देशिया द्वारा बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर स्कूल में शारीरिक संबंध बनाना तथा अश्लील फोटो खिंच लेना ।  आए दिन पीड़िता को  ब्लैकमेल कर उसके साथ गलत काम करते  रहना ।  तंग आकर पिड़िता द्वारा मना करने पर  अश्लील फोटो वायरल कर देना एवं जान से मारने की धमकी देना । प्रकरण के संबंध में थाना स्थानीय  पर मुकदमा अपराध संख्या 208/21 धारा 376, 506 आईपीसी व 67ए आईटी एक्ट व ¾ पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को 36 घंटे के अंदर आज दिनांक 30.08.2021 को मुखबिर खास की सूचना पर मुजरी तिराहे से समय करीब 01.05 बजे गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।


*गिरफ्तार अभियुक्त-*

हिमांशु मद्धेशिया पुत्र शिवदास मद्धेशिया उम्र 25 वर्ष नि0 गांगी बाजार थाना पनियरा जनपद महराजगंज


*पुलिस टीम-*

1- हरेन्द्र कुमार मिश्र प्र0नि0 थाना पनियरा जनपद महराजगंज

2- उ0नि0 गिरीश चन्द राय थाना पनियरा जनपद महराजगंज 

3- उ0नि0 सीताराम यादव थाना पनियरा जनपद महराजगंज 

4- हे0का0 संजय सिंह थाना पनियरा  जनपद महराजगंज 

5- हे0का राजेश यादव थाना पनियरा  जनपद महराजगंज

6- का0 रवि प्रताप सिंह थाना पनियरा  जनपद महराजगंज

7. का0 मनोज प्रजापति थाना पनियरा  जनपद महराजगंज

8. म0का0 रेखा यादव थाना पनियरा  जनपद महराजगंज  

9. म0का0 पूनम रानी थाना पनियरा  जनपद महराजगंज

Post a Comment

0 Comments