महराजगंज: एक्शन में NDRF युद्ध स्तर पर शुरू हुआ राहत व बचाव कार्य ।







 


हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

*महाराजगंज में एनडीआरएफ टीम द्वारा बचाव कार्य जारी*...... 

*महाराजगंज*:- वर्तमान समय में महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर की सभी नदियां उफान पर चल रही है, जिसके कारण बहुत सारे गांव पानी से घिर चुके हैं | इन सभी गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा आवागमन हेतु नाव लगाई जा चुकी है और समय-समय पर राहत सामग्री, मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई है ,गांव में फंसे लोगों को विस्थापित करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है, टीम लगातार भागों में बचाओ कार्य कर रही है|

इसी क्रम में आज नौतनवा के एसडीएम श्री रामसजीवन मोर्या द्वारा एनडीआरफ टीम के कमांडर निरीक्षक डी. पी. चंद्रा को सूचना दी गई की मठिया ईदु और नवाबी घाट गांव के कुछ लोग खेती करने के लिए खेतों में ही घर बनाकर रह रहे थे अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण वह वहीं पर फंसे हुए है|

सूचना प्राप्त होते ही एनडीआरएफ की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए उस गांव में पहुंची और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगह लाया जिसमें पुरुष-8, महिला-12, बच्चे-9, कुल 29 लोग फंसे हुए थे एनडीआरएफ के इस कार्य हेतु प्रशासन और जनता द्वारा सराहां गया|


Post a Comment

0 Comments