देवदह ब्यूरो महराजगंज ।
जनपद महाराजगंज का प्रथम संपूर्ण ब्लड सेंटर सुमन चैरिटेबल ब्लड सेंटर जो कि मुख्यालय गेट से 200 मीटर आगे निकट काली मंदिर चौपरिया सूरज भवन में स्थित है ।
आज इस ब्लड सेंटर पर पनियरा क्षेत्र के निवासी कमला प्रसाद राव ने 47वां बार रक्तदान किया और लोगों को जागरुक करने के लिए यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति को 3 महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी जरूरतमंद के काम आ सके ।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ सूरज सिंह ने बताया कि सेंटर का मुख्य उद्देश्य है कि इस क्षेत्र के लोगों को रक्त संबंधित कोई समस्या ना हो ब्लड सेंटर पर हर तरह की सुविधा उपलब्ध है जैसे प्लाज्मा,प्लेटलेट्स संपूर्ण रक्त आदि ।
यह ब्लड सेंटर 24 घंटे महाराजगंज की सेवा के साथ-साथ अगल-बगल के अन्य जिलों के मरीजों के सेवा में समर्पित है ।
रक्तदान करने वाले कमला प्रसाद राव को सुमन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिंगार सिंह ने वोलुन्ट्रीकार्ड एवं गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया और साथ ही साथ उनके स्वस्थ रहने की कामना की इस अवसर पर देवेश पांडे जिला सचिव रोटरी क्लब, डॉक्टर अनीश खान, सुरेश सिंह, संदीप गुप्ता, ओमकार यादव ,ऋषभ यादव, इरफान, शुभम मिश्रा व समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।



0 Comments