समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई लोहिया वाहिनी जिला संगठन का सयुंक्त समीक्षा बैठक ।


 


अमित यादव देवदह संवाददाता ।


महराजगंज/ समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल जी के निर्देशानुसार, समाजवादी पार्टी महाराजगंज कार्यालय पर आज लोहिया वाहिनी जिला संगठन का सयुंक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हृदय राम यादव ने कहा कि समीक्षा बैठक का मुख्य एजेंडा लोहिया वाहिनी संगठन के मजबूती, सभी मतदान बूथों पर नए मतदाता का नाम बढ़ाने हेतू शत प्रतिशत योगदान देने पर जोड़,सभी विधानसभा में चौपाल व सायकिल यात्रा के माध्यम से सम्पर्क संवाद का जन जागरण कार्यक्रम इत्यादि रहा।

श्री यादव ने कहा कि जिन संस्थानों में नौकरियां मिल सकती थीं उन्हें बेचा जा रहा है। सरकारी कारखाने बिक रहे हैं। उन्हें मामूली पैसों में उद्योगपतियों के हाथ बेचा जा रहा है। राष्ट्रीय सम्पत्ति बेचने वाली सरकार गरीब की सरकार नहीं हो सकती। भाजपा सरकार उद्योग पतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सरकारी कम्पनियों के खत्म होने से आरक्षण का लाभ भी पिछड़ों, दलितों और गरीबों को नहीं मिल सकेगा। संविधान उन्हें जो अधिकार देता है वे भी हासिल नहीं हो पाएंगे।

जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा है कि भाजपा गुमराह करती है और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। भाजपा राज में सभी बुरी तरह परेशान हैं। जनता से जो भी वादे किए गए साढ़े चार साल हो गए कोई वादा पूरा नहीं हुआ। जनता इस बार भाजपा को हटाने के लिए तैयार है।

सन् 2022 में प्रदेश में भारी बहुमत की समाजवादी सरकार बनेगी। भाजपा इससे डरी हुई है। भाजपा के प्रति जनाक्रोश बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का निश्चित ही सामना करना पड़ेगा।

बैठक की अध्यक्षता राहुल पांडेय जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी ने किया ।

इस अवसर पर भाई राम लाल यादव ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी विन्द्रेश कन्नौजिया अशोक सिंह विजय कुमार रामजीत सिंह सूरज यादव जाबिर अली रंजीत गौतम अनूप यादव सन्नी दुबे शेषमणि यादव प्रदीप त्रिपाठी विनय यादव रमेश यादव बबलू भारती अमित पासवान अशोक यादव रणजीत त्रिपाठी पुष्कर पांडेय आरिफ खान सूरज पासवान राजेश्वर त्रिपाठी विपिन यादव अजय चतुर्वेदी बिट्टू यादव अमित शर्मा ईश्वर यादव सद्दाम हुसैन लालमन गौड़ दीपक गौड़ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments