जिलाधिकारी महराजगंज ने कोल्ड स्टोरेज का किया औचक निरीक्षण



हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता 

 महराजगंज 8 सितम्बर 2021, जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार द्वारा फरेन्दा तहसील में स्थापित कोल्ड स्टोरेज गंगोत्री एसोशिएटस  परसोहिया रनियापुर पुरन्दर पुर, प्रेम कोल्ड स्टोरेज आनन्द नगर फरेन्दा, मथुरा कोल्ड स्टोरेज मथुरा नगर फरेन्दा का औचक निरीक्षण कर बस्तु स्थिति की जानकारी ली, तथा आम पब्लिक के प्रति उचित ब्यवहार के साथ कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होने उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि समय समय पर निगरानी करते रहे जिससे किसानों की समस्याओं का निस्तारण होता रहे।

जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम परसोहिया रनियापुर कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। कोल्ड स्टोरेज की 5446.08 मी0टन भण्डारण की क्षमता में 3108 मी0टन आलू जमा है जिसमें 2643 कृषको की आलू बोरी जमा किया गया है  विद्युत क्षमता 160 के0वी0ऐ0का भार है बोरो की पल्टाई भी दो बार किया बताया गया। इसके पश्चात प्रेम कोल्ड स्टोरेज आनन्द नगर का निरीक्षण किया। इस कोल्ड स्टोरेज की क्षमता भण्डारण 3637.76 मी0टन का जिसमें 1219 किसानों का 1743.90 मी0टन भण्डारण किया गया है। विद्युत ब्यवस्था 11के0वी0ए0 तथा जनरेटर भार 165 के0वी0ऐ0का लगा मिला, तथा भण्डारण बोरी की पल्टाई भी एक बार किया जा चुका, बताया गया।

इसी प्रकार गंगोत्री एसोशिएटस मथुरानगर फरेन्दा कोल्ड स्टोरेज की क्षमता भण्डारण 2494 मी0टन है 1300 किसानों की 1900 मी0टन आलू जमा है। सभी कोल्ड स्टोरेज की तापमान 1- 2 सेन्टीग्रेड है। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा सन्तोष ब्यक्त किया गया।  निरीक्षण के समय उद्यान निरीक्षक विकास श्रीनेत व कोल्ड स्टोरेज मालिक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments