गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि को रिपब्लिकनमय बनाने में जुटे आर.पी.आई. कार्यकर्ता ।


 

अमित संवाददाता ।


रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री बहुजन नायक रामदास आठवले के आगमन को लेकर गोरखपुर पहुंचे आर.पी.आई. के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के अतिथि भवन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा की बहुजन नायक रामदास आठवले के गोरखपुर आगमन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में आरपीआई का एक-एक कार्यकर्ता तन मन और धन से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के लिए समर्पित है। आने वाले 15 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आठवले गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुबह 8:00 बजे उतरेंगे उसके बाद पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ कूड़ाघाट स्थित अमर शहीद गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण पैडलेगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे  11:00 बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर चौधरी गोरखपुर महानगर अध्यक्ष अंबरीश शुक्ला युवा नेता राज नारायण,अशोक पांडे सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश में आरपीआई अपने पुराने वजूद को पाने के लिए दिन-रात जुटी हुई है और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया प्रदेश की जनता के लिए एक नई उम्मीद बनकर खड़ी नजर आएगी


Post a Comment

0 Comments