राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता के लिए जनपद न्यायाधीश ने किया पौधारोपण




 


हेमन्त कुमार देवदह एक्सप्रेस संवाददाता

माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशो के अनुपालन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री जय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में आज दिनांक-09.09.2021 को दीवानी न्यायालय, महराजगंज के परिसर में बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री हरिनाथ पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री महेश कुमार कुशवाहा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी0, श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पोक्सो, श्री राजेश पराशर, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, प्रथम, श्री नीरज कुमार बक्शी, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, द्वितीय, श्री काशीनाथ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती रेखा सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय, प्रथम, श्री छांगुर राम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय, द्वितीय, श्री कमलेश्वर पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री सौरभ श्रीवास्तव, सिविल जज, प्रवर खण्ड/अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती आस्था श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री प्राग दत्त शुक्ला, सिविल जज, सी0डि0, त्वरित न्यायालय, श्री बलवन्त कुमार भारती, सिविल जज, अवर खण्ड, जू0डि0, श्री शरजिल खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री सौरभ पाण्डेय, अतिरिक्त सिविल जज, जू0डि0, सुश्री ईशा अग्रवाल, अतिरिक्त सिविल जज, जू0डि0, श्री देवेश त्रिपाठी, सिविल जज, जू0डि0, त्वरित न्यायालय, श्री प्रभात कुमार सिंह, सिविल जज, जू0डि0, त्वरित न्यायालय, सुश्री श्वेता सोनी, प्रभागीय वनाधिकारी, श्री पुष्प कुमार के, अध्यक्ष बार एसोसिशन सिविल कोर्ट, महराजगंज श्री जितेन्द्र सिंह, मंत्री श्री दिनेश कुमार गुप्ता अन्य अधिवक्तागण तथा कर्मचारीगण उपस्थित हुये। उक्त सभी न्यायिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा भी परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाये गये। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि दिनांक-11.09.2021 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अपराधिक षमनीय वाद, धारा-138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम के वाद, बैंक वसूली वादों, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन से सम्बन्धित विवाद एवं सेवा निवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, स्टाम्प, राजस्व एवं चकबन्दी वादों, अन्य सिविल वादों (किराया सूखाधिकार व्यायादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद), अन्य वाद के मामलों का अधिकाधिक निस्तारण का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिवक्तागण वादकारीगण से अपील किया कि वे उक्त लोक अदालत मे उपस्थित होकर अपने-अपने वादों का निस्तारण करावें तथा उसका भरपूर लाभ उठावें। 

राष्ट्रीय लोक अदालत अभूतपूर्व सफलता हेतु आज दिनांक-09.09.2021 को अपरान्ह 4.00 बजे से जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियो की बैठक की गयी जिसमें अब तक के किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी और सभी अधिकारियों से अपेक्षा किया गया कि वे अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक निस्तारण कराकर लोक अदालत को सफल बनावें। इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित हुये। 

दिनांक-09.09.2021

( प्राग दत्त शुक्ला )

सचिव,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

महराजगंज।


Post a Comment

0 Comments