हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।


  “महाराजगंज पहल” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक पनियरा  ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

        इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा एवं सामाजिक पेंशन योजानाओ से वंचित लाभार्थियों  के नामांकन/रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा ताकि उन्हें  सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ  से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जा सके। इसके लिए जनपद में सम्बंधित विभागों द्वारा सामूहिक रूप से विकास खंडवार “महाराजगंज पहल” के नाम से एकदिवसीय शिविर का आयोजन कराया जा रहा है | आज विकास खण्ड पनियरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया | सोशल सेक्टर में  संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओ / समाजिक सुरक्षा एवं सामाजिक पेंशन योजना जैसे– वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, शादी अनुदान, छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना आदि के लिए पात्र लाभार्थियों जो उक्त योजनाओ से वंचित रह गए है, उनका चिन्हीकरण  कर सम्बंधित विभाग द्वारा संचालित वेबसाईटों पर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन  माध्यम से एम०आई०एस० (ऑनलाइन ) कराया जा रहा है | लाभार्थियों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों से लाभान्वित कराना “महाराजगंज पहल “ का मुख्य उद्देश्य है|

           कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा मोहद्दीनपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा से बने पोषण वाटिका का लोकार्पण किया गया तथा पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया | मनरेगा से बने सामुदायिक वर्मी कम्पोस्ट, सामुदायिक शौचालय एवं कायाकल्प के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, मनरेगा से कराये गए खंडजा पटरी पर मिटटी का कार्य एवं खेल के मैदान का निरिक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए |

        "महराजगंज पहल" कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी व सोशल सेक्टर के सभी अधिकारी यथा जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ खण्ड विकास अधिकारी घुघुली एवं विकास खण्डस्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे |