देवदह संवाददाता महराजगंज ।
महाराजगज । पिछले दिनों बाढ़ एवं अधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त फसल से नुकसान का जायजा तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव के साथ सदर विधान सभा क्षेत्र के जगपुर, औरहवा में किसानों के बर्बाद हुए खेतो को देखा। स्थानीय किसानों से बात भी की।अत्यधिक वर्षापात या बाढ़ आदि से हुए फसल क्षति का वास्तविक आकलन करने का निर्देश दिया। कहाकि कोई किसान छूटने न पाए जिसकी फसल नुकसान हुई है। उन्होंने साथ चल रहे लेखपाल आशीष चौधरी को निर्देश दिया आज से ही किसानों के नुकसान हुए फसल की रिपोर्ट तैयार करे और जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा मिल सके। साथ मे चल रहे तहसीलदार राजेश श्रीवस्तब ने कहा कि सदर विधायक जी के आदेश पर आज इस क्षेत्र के किसानों के खेतों का निरीक्षण किया और स्थानीय लेखपाल और कानूनगो को निष्पक्षता से जल्द रिपोर्ट बनाने का आदेश दे दिया हु।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अरविंद मौर्य, दिलीप शर्मा, वरिष्ठ नागेन्द्र शुक्ल, राजू विश्वकर्मा, जयहिंद चौधरी, हीरा यादव, प्रदीप भारती, पूर्व प्रधान नंदू वर्मा, प्रधान धर्मेन्द्र मौर्य, प्रधान राम सवारे यादव सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।



0 Comments