सरकार द्वारा दी जा रही लाभों से लाभान्वित कराना “महराजगंज पहल” का मुख्य उद्देश्य





 



हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता 


आज दिनांक 09 सितम्बर, 2021 को “महराजगंज पहल” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक सिसवा  प्रेमसागर पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया | इस कार्यक्रम में श्री गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज, उप जिलाधिकारी निचलौल, श्री जगदीश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, श्री अनिल कुमार चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार, सोशल सेक्टर के सभी अधिकारियो यथा जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ खण्ड विकास अधिकारी सिसवा एवं विकास खण्डस्तरीय  अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे|

        इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा एवं सामाजिक पेंशन योजनाओ से वंचित लाभार्थियों के नामांकन /रजिस्ट्रेशन  कार्य को संचालित व वंचित व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओ की मुख्य धारा से जोड़ने और उनको लाभान्वित कराने के लिए जनपद में कार्यरत सम्बंधित विभागों द्वारा सामूहिक रूप से विकास खंडवार “महराजगंज पहल” के नाम से एकदिवसीय शिविर का आयोजन कराया जा रहा है | कार्यक्रम में सोशल सेक्टर में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओ/सामाजिक सुरक्षा एवं सामाजिक पेंशन योजनाओ जैसे-वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, शादी अनुदान, छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना आदि के लिए पात्र लाभार्थियो जो उक्त योजनाओ से वंचित रह गये है उनका चिन्हीकरण कर सम्बंधित विभाग द्वारा संचालित वेब-साईट पर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन के माध्यम से एम०आई०एस०(आनलाइन) कराया जा रहा है तथा लाभार्थियो के उनको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही लाभों से लाभान्वित कराना “महराजगंज पहल” का मुख्य उद्देश्य है|


Post a Comment

0 Comments