महराजगंज: पुलिस अधीक्षक ने धानी व जनपद सिध्दार्थनगर के जनपदीय सीमा का किया औचक निरीक्षण ।


 

देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

 

        जनपद गोरखपुर, जनपद संत कबीर नगर व जनपद सिद्धार्थनगर से अपराधियों के आवागमन को रोकने के लिए थाना बृजमनगंज क्षेत्र के अंतर्गत धानी चौकी मैं बेलसड़ तिराहा पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महाराजगंज  प्रदीप गुप्ता की महती प्रेरणा से व क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस बूथ का निर्माण किया जाएगा इस बूथ के बनने से अन्य जनपदों के अपराधियों का जनपद महाराजगंज की सीमा में प्रवेश करना टेढ़ी खीर साबित होगा। इस निगरानी बूथ मैं वायरलेस  यातायात बैरियर लगाए जाएंगे तथा निरंतर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी । अपराधियों के आवागमन को रोकने के साथ ही गौ तस्करी अवैध शराब व मादक पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाई जा सके। जनपद महाराजगंज  के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के अंतर्गत धानी चौकी का क्षेत्र गोरखपुर संत कबीर नगर व सिद्धार्थ नगर की सीमा से लगा है जंगल एवं अनेक एकल मार्ग होने के कारण अक्सर अपराधी जनपद महाराजगंज की धानी चौकी की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं आज पुलिस अधीक्षक महाराजगंज महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी फरेंदा व  थानाध्यक्ष बृजमनगंज के साथ बूथ के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया । बूथ का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा धानी चौकी को बाजार में रोड के किनारे लाने के लिए भूमि चिन्हीकरण  का भी निर्देश दिया ।  शीघ्र ही एसडीएम महोदय के सहयोग से चौकी के लिए भूमि आवंटित करा कर चौकी का निर्माण कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा धानी चौकी का निरीक्षण किया तथा सभी उपस्थित कर्मचारी गण से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।वीट पुलिस अधिकारियों से वार्ता की तथा उनकी बीट बुक का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गये।बीट व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सभी बीट पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सप्ताह में दो बार अपने वीट में भ्रमण करे तथाअवैध शराब अवैध मादक पदार्थ रोकने तथा अपराधियों के संबंध में अभिसूचनाएं संकलित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments