अमित यादव देवदह संवाददाता
सिसवा बाजार /महाराजगंज स्थानीय नगर के जायसवाल नगर में अभी रात लगभग 8 बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खड़े 30 वर्षीय रिंकू पुरी पुत्र मंगनी पुरी को रौद दिया, जिससे रिंकू पुरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, फिर लोगो ने सड़क को खोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ड्राइवर पुरी तरह नशे में था जिससे यह घटना को अंजाम दिया वही ट्रक व ड्राइवर पुलिस के कब्जे में बताया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक लोगो मे काफी गुस्सा था और घटनास्थल पर भारी पुलिस बल पहुँच चुकी थी।


0 Comments