देवदह संवाददाता ।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में महाराजगंज शहर में नवनिर्मित यातायात कार्यालय को रविवार को कुर्सियां और पंखे प्रदान किया । बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र की टीम ने यातायात कार्यालय पहुंचकर यातायात प्रभारी जय नारायण यादव को कुर्सियां और पंखे सौंपे ।
मुख्य शाखा प्रबंधक ने बताया कि यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों की सुरक्षा में लगी रहती है ।
स्टेट बैंक के सहयोग के रूप में कुर्शी और पंखे को सौंपा। हैं यातायात प्रभारी जय नारायण यादव ने कहा कि स्टेट बैंक परिवार का यह सहयोग सराहनीय है ।
इस दौरान यातायात कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे ।


0 Comments