अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लोगो ने दिया धरना प्रदर्शन


अंगद गुप्ता पत्रकार

 देवरिया -  रुद्रपुर नगर में सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों खिलाफ स्थानीय लोगो ने चिकित्सा में घोर लापरवाही से धरना प्रदर्शन किया तथा चिकित्सकों के खिलाफ नारे लगाए अस्पताल अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने का मांग प्रस्तुत किया  अभी कुछ दिन पहले भी लोगो ने धरना दिया था पर कोई कार्यवाही न होने से फिर लोगो ने हॉस्पिटल का घेराव किया जिसे कोतवाली प्रभारी रुद्रपुर छोटेलाल ने मौके पर पहुंच कर  लोगों को आश्वासन दिया व कारवाई का उचित भरोसा दिया लोगो का कहना है की रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को देखने में डॉक्टर लापरवाही करते हैं मरीजों को इलाज ना कर देवरिया जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जाता है तथा दवा भी बाहर से लिखते है डॉक्टरों की लापरवाही से 18 फरवरी को तीन बच्चों की मौत हो गई थी  कोतवाल के आश्वासन पर होली के बाद तक धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments