श्रमिक कानून से श्रमिकों के हित बुरी तरह प्रभावित होंगे-आमिर हुसेन।


 अमित देवदह संवाददाता।

 महाराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए किसानों एवं श्रमिकों के हितों पर आघात पहुंचाने वाले कृषि एवं श्रम कानूनों के विरोध में आज समाजवादी पार्टी महराजगंज के जिलाध्यक्ष आमिर हुसेन के नेतृत्व में जिलाधिकारी महराजगंज के माध्यम से  राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी करने वाला जो कृषि विधेयक भारत सरकार लाई है उससे किसान अपनी जमीन का मालिक न रहकर मजदूर हो जाएगा। कृषि उत्पादन मण्डी की समाप्ति और विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित न होने से किसान अब औने पौने दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर होगा। गेहूं, धान की फसल को आवश्यक वस्तु अधिनियम से हटाये जाने से किसान को बड़े आढ़तियों और व्यापारिक घरानों की शर्तों पर अपनी फसल बेचना मजबूरी होगी। समाजवादी पार्टी किसानों की आवाज दबने नहीं देगी। श्री यादव ने कहा कि संसद से पारित श्रमिक कानून से श्रमिकों के हित बुरी तरह प्रभावित होंगे। अभी तक 100 कर्मचारियों वाले उद्योगों को बिना सरकारी अनुमति छंटनी का अधिकार नहीं था, नया कानून 300 कर्मचारियों वाले उद्योगों को भी जब चाहे छंटनी करने का अधिकार दे रहा है। इससे श्रमिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी और वे अपनी जायज मांग भी नहीं उठा सकेंगे। उद्योगपति के वे बंधुआ मजदूर रह जाएंगे। भाजपा सरकार के प्रति इन जनविरोधी कानूनों को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। किसान जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सरकार श्रमिकों को रोजगार तो दे नहीं पा रही है, उल्टे उनको पूंजी घरानों की दया पर आश्रित बनाने की साजिश कर रही है। समाजवादी पार्टी इन साजिशों का पुरजोर विरोध करेगी।। इस अवसर पर पूर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, वरिष्ठ नेता विजय बहादुर चौधरी,अतुल पटेल, नदीम खान, प्रणय गौतम, बृजेश शर्मा, अमीर खान, दिलीप शुक्ला, सूरज यादव,अम्बरीष यादव, पवन वर्मा, अमरजीत साहनी राजेश निषाद,राजकुमार यादव, अमरनाथ यादव,बबलू भारती, शमीम खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments