देवदह संवाददाता सुबोध कुमार
मैनपुरी : शहर कोतवाली के गाँव ब्यूटी खुर्द निवासी राजेन्द्र व उसके भाई रविवार सुबह 10:30 बजे बीच नाली विवाद को लेकर जमकर हाथापाई हुई और देखते - देखते ये हाथापाई कब जान लेने और देने की जंग बन गई इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ देर बाद दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग शुरू होने से पहले हाथापाई के दौरान बीच- बचाव करने पहुँची रणवीर सिंह के भाई राज किशोर की 57 वर्षीय पत्नी सरोजनी उसी वक़्त एक तरफ से फायरिंग हुई और गोली सरोजिनी के एक हाथ व एक कंधे में लग गई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है घायल महिला को सैफई जिला अस्पताल रेफर किया गया है, घायल महिला सरोजनी के पति राजकिशोर पुलिस विभाग में एचसीपी है, जिनकी तैनाती कानपुर में है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।


0 Comments