रुद्रपुर संवाददाता देवदह एक्सप्रेस, अंगद गुप्ता
रुद्रपुर : आज महाशिवरात्रि के महापर्व पर बाबा दुगधेश्वर नाथ मंदिर में आरती के बाद कपाट भक्तो के लिए तड़के सुबह से ही खोल दिया गया, उसके बाद पूरा दिन भक्तो का भारी जनसैलाब उनके दर्शन के लिए घंटो लाइनों में लगे रहे उसके बाद कालो पर विजय प्राप्त करने वाले देवो के देव महादेव का दर्शन किया।
मंदिर में प्रशासन द्वारा पुलिसकर्मियों की तैनाती हर चप्पे - चप्पे पर की गई थी ताकि महादेव के भक्तों को इस भारी भीड़ किसी तरीके की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
देवदह संवाददाता अंगद ने जब पूजा करने पहुचे भक्तों से बात की उस वक़्त महादेव के दर्शन करने पहुचे एक वृद्ध ने कहा कि आज के दिन पूजा करने से भगवान शिवशंकर प्रसन्न होते है और अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है, भक्त ने बात करते वक़्त कहा कि महादेव के आशीर्वाद से काल से भी लड़ा जा सकता उन्होंने कुछ इन प्रकार अपनी बात रखी ।
कहा - "अकाल म्रत्यु वो मेरे जो काम करे चांडाल का, काल उसका क्या करे जो भक्त है महाकाल का" ।



0 Comments