देवदह सह-संपादक हेमंत कुमार
महराजगंज : शिकारपुर क्षेत्र के नारायणी नहर की शाखा बल्लों ख़ास फाटक पर नहर में नहाते समय एक 25 वर्षीय बालक सूरज का पता न चलने से गाँव में पसरा सन्नाटा मिली जानकारी के अनुसार नारायणी नहर के बल्लों फाटक पर नगर पालिका परिषद महराजगंज अमरुतिया निवासी सूरज गुप्ता पुत्र सुरेंद्र गुप्ता होली के मदमस्त में नारायणी नहर बल्लों फाटक के पुल पर से अपने मित्रों के साथ नहर में नहा रहा था कि उसी समय पानी के बीच फसकर लापता हो गया जिससे क्षेत्र में मातम का विषय बना हुया है साथियों के अनुसार सूरज दिन में लगभग 3:00 बजे अपने कुछ साथियों के साथ बल्लों नहर के फाटक पर पहुँच कर नहर के पश्चिमी पटरी पर वाहन खड़ा कर नशे में धुत हुए और सेल्फ़ी लेते हुए नहर में कई बार कूदा लेकिन मौत किनारे खड़ी थी शायद विधना को यह मंजूर नहीं था तेज़ी से दौड़ कर नहर में कूद गया लोगों ने बताया की की नहर में कूदने के बाद कुछ समय तक दिखायी न देने के कारण साथियों ने उसकी छान बीन शुरु कर दी लेकिन उसका कही पता नही चला यह घटना आग की तरह फैल गयी आस पास के गाँव के लोग हज़ारो की तदाद में इकट्ठा हो गये मौक़े की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने पहुँच कर जाँच करवायी परन्तु सूरज का कोई पता नही चल सका।


0 Comments