महराजगंज सांसद पंकज चौधरी ने किया नामांकन उमड़ा जनसैलाब-

 देवदह संवाददाता हेमन्त कुमार के साथ कृष्ण मुरारी पटेल की रिपोर्ट

ब्यूरो महराजगंज: महराजगंज सांसद पंकज चौधरी ने आज अपना नामांकन किया इस नामांकन में बड़ी तादात में जनसैलाब उड़ता दिखाई दिया । सांसद पंकज चौधरी के साथ नामांकन के लिए हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी साथ मे जय मोदी -तय मोदी,भारत माता की जय,बीजेपी जिंदाबाद व पंकज चौधरी जिंदाबाद आदि के नारे लगाते हुए निकले इस बीच पंकज चौधरी के साथ जुलूस में मुख्य रूप से भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री मा०शिवप्रताप शुक्ल ,उपेन्द्र दत्त शुक्ल ,जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ,लोकसभा प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी व विधायक जयमंगल कनौजिया ,ज्ञानेद्र सिह,प्रेमसागर पटेल ,बजरंग बहादुर सिह,एव भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल,उपाध्यक्ष गोविंद जायसवाल,मंडल अध्यक्ष श्याममोहन चौधरी आदि भाजयुमो कार्यकर्त्ता बड़ी तादाद में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments