महराजगंज में ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो की मौत एक गंभीर



देवदह संवाददाता हेमंत कुमार  और कृष्ण मुरारी पटेल


महराजगंज : महराजगंज शहर के निचलौल रोड पर मऊ पाकर के पास मंगलवार की रात 10:00 बजे मोरंग लदी ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया  जहां घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया तीसरे घायल की हालत भी नाजुक बनी हुई  है घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आशुतोष शुक्ला सीओ देवेंद्र कुमार  कोतवाल सर्वेश सिंह चौकी इंचार्ज नीरज राय मौके पर पहुंच गए ट्रक को रोड से हटाकर कोतवाली भेज दिया गया पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मंगलवार की रात को एक बाईक पर सवार महिला कमलावती और उनके पति सुदामा और एक युवक निचलौल से महाराजगंज की तरफ आ रहे थे मोरग लदा ट्रक महाराजगंज से निचलौल की तरफ जा रहा था मपाकर ट्रांसपोर्ट के सामने सड़क के दोनों तरफ ट्रक खड़े थे उसी बीच में यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ टक्कर इतना जोरदार था कि   इसकी आवाज को सुनकर लोग सड़क पर आ गए बाइक पर सवार एक युवक ट्रक  के पहिए के नीचे आ गया जिसकी तत्काल मौत हो गई  घटनास्थल से एक युवक के पास से एक आधार कार्ड मिला जिस पर नाम अमरनाथ और पता रतनपुर जिला कुशीनगर है पुलिस फिलहाल पहचान करने की कोशिश कर रही है  कमलावती के बेटी और दामाद का कहना है कि उसके मां को सांप काटा था इलाज के लिए वह अपने पति सुदामा और देवर जितेंद्र के साथ जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।

Post a Comment

0 Comments