हाइवे निर्माण में देरी पर भड़के व्यापारी, डीएम के पास पहुंचे


 संवाददाता हेमंत कुमार के साथ कृष्ण मुरारी पटेल की रिपोर्ट

महराजगंज : महराजगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-730 के निर्माण में देरी होने से सोमवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले नगर के व्यापारी एकजुट होकर डीएम कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि निर्माण में देरी से व्यापारियों के साथ ही आम लोगों का जीवन कष्टमय हो गया है।
व्यापारियों ने बताया कि महराजगंज नगर में नेशनल हाईवे निर्माण में अब बहुत ही लापरवाही बरती जा रही है। नगर में चौपरिया से लेकर हनुमानगढ़ी तक सड़क के किनारे खुदाई होने से जल निकासी की समस्या पैदा हो गई है। ऐसे में नगरपालिका के सफाई कर्मचारी भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शुरु होने पर जिला परिषद व पुरानी तहसील के दुकानदारों व पटरी व्यपारियों के रोटी- रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। लेकिन नगर में निर्माण कार्य को तेजी से आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। नगर में सड़क चौड़ीकरण बंद होने से व्यापारी व आम आदमी अपने घरों व दुकानों को व्यवस्थित भी नहीं कर पा रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त, रामसेवक साहू, दीनानाथ, राजेंद्र प्रसाद स्वर्णकार, आदित्य प्रकाश, सत्तन कुमार वर्मा, उमेश गुप्ता, मोहन, रोहित कुमार, छोटेलाल खरवार, बजरंगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments