रुद्रपुर - अजीत गोंड
रुद्रपुर /देवरिया: हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ गैंग रेप की घटना के बाद जलाकर मार डालने वाले आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग उठ रही है।
हैवानियत भरी इस घटना से देशभर में गुस्सा है वही स्थानीय लोग भी गुस्से से आग बबूला हो अपने गुस्से का इजहार करते हुए नजर आ रहे है। पूर्व चेयरमैन छठ्ठेलाल निगम ने कहा कि हैदराबाद की घटना से पूरी मानवता कलंकित हुई है। अब समय आ गया है कि बलात्कारी को फांसी दे दी जाए। चेयरमैन प्रतिनिधि विरेंद्र शर्मा, सभासद अंकित मणि त्रिपाठी, विष्णु जायसवाल, विजय यादव, मुन्ना यादव ने रेपिस्ट आरोपियों जल्द से जल्द सुनवाई कर सजा दिए जाने की मांग की।
Generated ID : DEVDAH EXPRESS : BREAKING NEWS (Ref: DEVDAH09-1575356083)


0 Comments