सावधान ! उत्तर भारत में अगले दो दिन खून तक जमा सकती है ठंड


हेमंत कुमार संवाददाता लखनऊ

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी किये गये बुलेटिन में बताया है कि रोज नये रिकार्ड बनाने में लगी ठण्ड में अगले दो दिन और इजाफा होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार अगले दो दिन उत्तर-पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों के गम्भीर शीतलहर की चपेट में आने की प्रबल सम्भावना है।

उत्तर-पश्चिम में उत्तर-पछुआ सर्द हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिन खून को जमा देने वाली जबरदस्त शीतलहर चलने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 31 दिसम्बर के बाद शीतलहर में कमी आने की सम्भावना है।

दूसरी तरफ विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार पश्चमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में 31 दिसम्बर से 1जनवरी के बीच बर्षा होने तथा छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी सम्भावना है।

Post a Comment

0 Comments