रुद्रपुर संवाददाता @अजीत गौंड #8998
राम-लक्षन। रुद्रपुर गौरी बाजार स्थित अवधपुर चौराहे पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसमें एक की हालत गंभीर है रुद्रपुर कोतवाली एवं गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बीच अवधपुर चौराहा है जहां पर शाम 7:00 के करीब बजे दो बाइक पर सवार चार युवक करीब आधा घंटा तक खड़े थे इसी बीच क्षेत्र के कटाई मार्ग निवासी रंजीत राजभर उम्र 25 वर्ष पुत्र रमन राजभर बबलू 18 वर्ष पुत्र बद्री राम-लक्षन की ओर से अवधपुर पर पहुंचे थे। जैसे ही दोनों युवकों अवधपुर चौराहा पर पहुंचे पहले से खड़े लोगों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे और कुछ जान पाते तब तक हमलावर बाइक सहित फरार हो गए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया घटना की जानकारी होते ही राम-लक्षन चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए उन्होंने बताया घटनास्थल रुद्रपुर कोतवाली में नहीं बल्कि गौरी बाजार थाना क्षेत्र में है।
Copyright © 2018 Devdah Express Pvt. Ltd. | Co-Editor : Angad Kumar Gupta ... Office - Maharajganj, Uttar Pradesh| 8299319835


0 Comments