हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज,26 मई/ स्टेट नोडल ऑफीसर कोविड-19/विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास हरिकेश चौरसिया ने जिला प्रशासन, विशेषकर जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जिले के दोनों आला अफसरान अपने अधिनस्थो सहित जिस मुस्तैदी से रात-दिन एक किए हुए हैं वह प्रशंसनीय है । नोडल अधिकारी ने बताया कि उन्हें जनपद में 2 सप्ताह से ऊपर हो गए हैं और इस दौरान उनके द्वारा कंट्रोल रूम, सामुदायिक रसोई, आश्रय स्थल के निरीक्षण के साथ ही खाद्यान्न वितरण, गेहूं क्रय, निगरानी समितियों के कार्यों, मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यो आदि का सघन निरीक्षण किया गया, जिसमें व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई।


0 Comments