जनपद में लगातार बढ़ रही है कोरोना मरीजों की तादाद, आज 128 हुए कोरोना पॉजिटिव।

 

हेमन्त देवदह ब्यूरो।

महराजगंज,  27 अगस्त 2020 जिलाधिकारी डा 0 उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जनपद में अब तक 33743 ब्यक्तियो का सैम्पलिंग किया गया, जिसमें 128 कोरोना  मरीज और पाए  गये हैं।

इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना  मरीजो की सख्या 2560  हो गयी है ,तथा सक्रिय मामले 1753 व स्वस्थ होकर डिस्चार्ज  होने वाले  ब्यक्तियो की कुल संख्या 777 है। होम आईसोलेशन में 911मरीज है, तथा अब  तक 30 संक्रमित मरीजो का उपचार दौरान मृत्यु हो गयी है ।उन्होने सभी एस डी एम,सी ओ,सभी थानाध्यक्षो को निर्देश दिया है कि मास्क लगाने व सोशल डिस्टेशिगं का हर हाल में पालन कराया जाय ।

जिलाधिकारी ने  जनपद वासियो से अपील भी किया है  कि कोरोना वायरस से बचाव में  सुझायें गये उपायो को अपनायें ।अनावश्यक रूप से  बाजार में घर से न निकले, सभी ब्यक्ति दो गज की दुरी व मास्क का प्रयोग अवश्य करें ।

Post a Comment

0 Comments