आई0टी0एम इंस्टीट्यूट महराजगंज से 104 छात्रो का हुआ कैंपस सिलेक्शन।






 

हेमन्त कुमार देवदह ब्यूरो ।

आज के दौर में चल रहे नौकरी की कमी वावजूद आई टी एम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन चेहरी महराजगंज ने रोजगार मेले का आयोजन किया इन दो दिन के कैंपस सिलेक्शन में देश के प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया जिसमें रोहतक ग्रुप ने 15 बी टेक छात्रो को एम टेक ऑटो ने 25 छात्रों व मदरसन में 16 नियोन में 17 अनसीन ऑटोमेसन में 12 व आई टी आई से 20 छात्रों का इस तरह कुल 104 छात्रों का चयन लिखित व मौखिक परीक्षा के आधार पर हुआ ।

संस्था के निदेशक श्री विनय श्रीवास्तव ने इन सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

इस मौके पर प्रशाशनिक अधिकारी डी के सिंह , कुलसचिव विनोद श्रीवास्तव , विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments