ई कॉमर्स कंपनी को करोड़ों की चुना लगाने वाले दो शातिर हुए गिरफ्तार ।


 

देवदह ब्यूरो ।

महराजगंज। ई कामर्स कंपनी को करोड़ो की चुना लगाने वाले 2 युवक को साईबर सेल की टीम ने किया गिरफ्तार। एप के माध्यम से ई कामर्स कंपनी के साइट को हैक कर किया करते थे रेट को कम,ऑर्डर बुक करने के बाद ऑर्डर केंसिल कर लगाते थे करोड़ो का चूना,1 लाख के सामान का मूल्य 10 रुपये कर के करते थे बुकिंग,बुक करने के बाद ऑर्डर को केंसिल कर वेलेट में वापस आता था पैसा।

दो शातिर साइबर हैकर कीमती मोबाइलों व लैपटाप मय किये गये साइबर अपराधों के डाटा व कुल 05 अदद आईफोन तथा एनड्रायड फोन व 01 अदद DELL बरंग काला व 23 अदद विभिन्न प्रदेशों के भिन्न - भिन्न नाम पता सहित आधार कार्ड व 01 अदद आईबाल वाईफाई कनेक्टर व 01 अदद मोटर साइकिल यामाहा R1 W न0 UP 55W 2935  की बरामदगी के साथ गिरफ्तार  ।

Post a Comment

0 Comments