देवदह ब्यूरो ।
2021-2022 का आम बजट केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया। जिसके बाद समाजवादी छात्रसभा के विधानसभा अध्यक्ष श्री आशीष यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर के केंद्र सरकार और केंद्र सरकार के बजट पर सवाल उठाए। श्री यादव ने कहा कि “ देश के किसानों का बहुत बड़ा तबका आज सड़कों पर दो महीनों से आंदोलित है लेकिन उन किसानों के लिए इस बजट में कुछ नहीं है ना ही उनकी आय को दोगुनी करने के बारे में ध्यान दिया गया और किसानों के साथ साथ युवाओं को भी छला गया है क्योंकि आज का सबसे बड़ा संकट रोजगार का ही है लेकिन सरकार के इस बजट में युवाओं के लिए भी कुछ नहीं है। सरकार को कम से कम उन हेल्थ वर्कर्स के बारे में सोचना चाहिए था जो कोरोना महामारी जैसे समय में भी देश की ढाल बने रहे। और ऐसे समय में वित मंत्री जी का बयान आना कि (सरकार जिन चीजों को संभाल नहीं सकती उन्हें रखने का क्या फायदा ) बहुत ही निराशाजनक है।”


0 Comments