देवदह विशेष संवाददाता ।
अगर इंसान कुछ अलग करना चाहता है तो तमाम दिक्कतें उनके सामने आती हैं, और अपनी राह से अलग हटकर कर कुछ कर पाने वाला इंसान ही सफलता की सीढ़ी चढ़ता है ,ऐसे ही हमारे जिले महाराजगंज के एक होम्योपैथ चिकित्सक डॉ हेमंत श्रीवास्तव है, जिन्होंने तमाम दिक्कतों और संघर्षों से सामना करते हुए मुकाम प्राप्त किया है डॉ हेमंत श्रीवास्तव मूलतः उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के रहने वाले हैं उन्होंने बिना ऑपरेशन दुनिया की सबसे बड़ी गुर्दे की पथरी निकाल कर विश्व रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है, इनके जीवन पर महान लेखाकार मृगेंद्र राज द्वारा पुस्तक की रचना भी हुई है, समाज सेवा के साथ-साथ साहित्य व कला जगत से भी डॉ हेमंत श्रीवास्तव संबंध रखते हैं इन्हें देश व प्रदेश से कई सारे अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है इन्होंने कई सारी नौकरियों को त्याग कर अपने जन्म स्थान को ही अपना कर्म स्थान बनाया और निरंतर 12 वर्षों से होम्योपैथ चिकित्सा जगत में अपना सेवा दे रहे हैं, और सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं ,निःशुल्क चिकित्सा शिविर, कम्बल वितरण, भूखे लोगों के लिए लंगर , वृक्षारोपण महामारी के दौरान लोगों की हर संभव मदद निशुल्क रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली दवाइयों का वितरण यदि सामाजिक कार्य इनके द्वारा किए जा रहे हैं ,डॉ हेमंत श्रीवास्तव को आकाशवाणी व दूरदर्शन के कई सारे कार्यक्रम में भी आमंत्रण मिला है और उन्होंने अपना समय दिया है डॉ हेमंत श्रीवास्तव को पथरी रोग में सफलता प्राप्त है उनके पास देश व विदेश के कई सारे मरीज चिकित्सा सेवा ले रहे हैं यह अपनी वेबसाइट के माध्यम से दूसरे देशों के भी मरीजों को चिकित्सा सेवा दे रहे हैं और निरंतर लोगों को लाभ प्राप्त हो रहे हैं डॉक्टर हेमंत श्रीवास्तव ने अपने क्लीनिक में पथरी का संग्रह भी लगा रखा है जो बिना ऑपरेशन के डॉ हेमंत श्रीवास्तव के द्वारा निकाली गई पथरिया हैं हाल ही में डॉक्टर हेमंत श्रीवास्तव को स्टार इंडिया अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है
डॉ हेमंत श्रीवास्तव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी एक नई रिकॉर्ड प्रस्तुत कर रहे हैं जो बिना ऑपरेशन सबसे ज्यादा पथरी निकालने का है हाल ही में इन्होंने विश्व रिकॉर्ड के लिए आवेदन भी किया है जिसे उन्हें स्वीकृति मिल चुकी है ,डॉ हेमंत श्रीवास्तव को प्रदेश के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा भी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है!


0 Comments