हेमन्त कुमार लखनऊ ।


●प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा करेंगी


 ।




महराजगंज। स्थानीय जनपद में 19 मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आएंगी। वह जिले के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा करेंगी। बताया गया कि महराजगंज पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन होगा । राज्यपाल के आगमन कार्यक्रम की खबर से जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक बैठक की है। जिलाधिकारी डा.उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में राज्यपाल का कार्यक्रम है। राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए आवश्यक तैयारी की जा रही है।