अमित यादव ब्यूरो।

सिसवा बाजार महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद अंतर्गत बेलवा स्थित किसान आदर्श इंटर कालेज में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का अयोजन किया गया, जिसमे जहाँ संस्कृतिक कार्यक्रम हुए वही प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।

      किसान आदर्श इण्टर कालेज बेलवा में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि IPL चीनी मिल के यूनिट हेड आशुतोष अवस्थी व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद सिंह द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।

     सबसे पहले छात्राओं द्वारा सरस्वती बन्दना व स्वागत गीत हुआ जिसके बाद मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित अन्य अतिथियों  का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र / प्रतीक चिन्ह एवं बैच लगाकर सम्मान किया गया। 

    इस के बाद ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र मल्ल द्वारा अतिथि परिचय एवं विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला गया फिर छात्राओ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसे देख लोग भावविभोर हो गए।

    कार्यक्रम के बीच मे ही पुरस्कार वितरण के तहत दीपक कुशवाहा व निशा गुप्ता को साईकिल प्रदान किया गया फिर स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया वही हाई स्कूल ( 2020 ) में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र / मेडल देने के बाद कोविड -19 पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, इसके बाद फिर मेधावी छात्र - छात्राओं / अनुशासित / कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

     सम्मान समारोह में शिव तांडव कार्यक्रम के बाद स्काउट / गाईड के छात्र - छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया और अंत में मुख्य / विशिष्ट अतिथि का उद्बोधन हुआ।

    इस सम्मान समारोह में  विद्यालय के प्रबंधक उदय भान मल्ल, पंडित अवधेश चौबे, एनबी पाल, सोमनाथ चौरसिया, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, शशिकला सिंह, महंत संकर्षण रामानुज दास, नागेंद्र मल्ल, सहदेव पाण्डेय, साहब सिंह, सुरेंद्र मल्ल, नवीन सिंह, व्यास सिंह, भोरिक यादव, रामनारायण जयसवाल, सुरेश खरवार, मदन किशोर, रामनाथ गुप्ता, नवीन उपाध्याय, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।