सिसवा बाजार में स्थित बहुरहवा बाबा के मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ।


 


अभय विश्वकर्मा सिसवा संवाददाता ।

सिसवा बाजार में स्थित बहुरहवा बाबा के मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालय पूरी तरह सजया धजाया गया है। श्रद्धालु सुबह से ही शिव मंदिरों मे पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए उमड़े हुए थे। महाशिवरात्रि पर मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। भक्तजन पूजा-पाठ के उपरांत मेले का आनंद भी उठाते है। मेले में अनेक प्रकार की दुकान सजी हुई है जहां पर फुलवरिया चाट, सीसागांछी एवं खिलौने की दुकान लगी हुई है शिव मंदिर रंग रोगन और रोशनी से सजकर जगमगा रहे थे है।  एक दिन पूर्व शिव-पार्वती विवाह उत्सव को लेकर जुलूस निकाला गया। जिसमें रंग बिरंगे रुप धारण कर सभी लोग बोल बम का नारा लगाकर भगवान शिव की जय जय कार कर रहे थे। रात्रि भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां गणेश पूजन, शिवलिंग पूजन, जलाभिषेक कार्यक्रम एवं संध्या कालीन भजन कीर्तन कार्यक्रम सहित धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे है। दर्शन हेतु अपने निजी वाहन मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, आटो, टाटा, स्कार्पियो आदि अनेक वाहनों से मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे है। महाशिवरात्रि को लेकर चारों ओर भक्ति मय वातावरण है। जहां एक तरफ श्रद्धालु दर्शन हेतु आवागमन लगाए हुए हैं वही प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में चुस्त व दुरुस्त दिखा l


Post a Comment

0 Comments