कोल्हुई मे आभूषण की दुकान में हुए चोरी की घटना का पुलिस ने किया अनवारण ।





 

देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

जनपद महराजगंज के थाना कोल्हुई के कस्बा कोल्हुई के ज्वैलर्स की दुकान से चोरी की गई ज्वेलरी के संम्बन्ध मे पंजीकृत मु0अ0सं0-31/21,धारा- 457,380,411,120 बी भा0द0वि0 तथा थाना फरेन्दा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-28/21 तथा थाना घुघली व कोतवाली में पंजीक़ृत चोरी के मुकदमे से संबन्धित वान्छित अभियुक्तो को जनपद महराजगंज की पुलिस द्वारा 08 अभियुक्तो को मय चोरी शुदा माल व अवैध असलहो के साथ गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधिक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधिक्षक महोदय  निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान मय हमराहियान एसओजी प्रभारी निरीक्षक शशाक शेखर राय मय हमराहीयान द्वारा मुखवीर खास की सूचना पर आनन्द नगर रेलवे स्टेशन ( फरेन्दा) के पास प्रेम पोखरे पर रोड़ के किनारे प्लास्टिक के बने तम्बू के पास पहुचने पर एक व्यक्ति तम्बू से निकलकर रेलवे स्टेशन की तरफ तेजी  से भागा जिसे मोके पर पकड़कर साथ लेकर तम्बू मे पहुचकर नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम मलखान पुत्र जगन्नाथ नि0 ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर बताया । अभियुक्त मलखान द्वारा बताया गया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है जिसंमे वेदपाल लालसिंह खुशहाली गोकरण व एवज तथा राजकुमारी व वीरमती है हम लोग चोरी का काम करते है तथा क्राकरी व हवा भरने वाला पम्प बेचने का काम दिखावे के लिये करते है तथा इसी दौरान हमारी महिलाये चोरी करने के लिए बन्द पडे व सोने चादी के दुकानो व रेकी करने योजना बनाकर रात में चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है चोरी की घटनाओ को छुपाने के लिए दिनाँक 12/13 जनवरी की रात कस्बा बारीगाँव चोरी किया जिसे नेपाल बेच दिया मलखान ने बताया 17/18 ककी रात थाना कोल्हुई की रात में ज्वेलरी की दुकान से चुराई थी इसी तरह हमने थाना कोतवाली गोण्डा थाना घुघली जनपद महराजगंज व थाना फरेन्दा में एक लमकान से सोने-चाँदी के जेवरात चुरेये था हम लोग रेलवे स्टेशन आनन्दनगर (फरेन्दा) के पास टेन्ट में रह रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति के सभी उपरोक्त सहयोगी टेन्ट में ही मिल गये जिनके पास से चोरी के सोने-चाँदी के जेवरात तथा शस्त्र बरामद हुय़े ।  उपरोक्त अभियुक्तगण दौरान विवेचना थाना कोल्हुई एव एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ईशापुर व मिल्कीपुर थाना निगोही शाहजहापुर से गिरफ्तार संदिग्ध वेदपाल, लालसिह ,गोकरण ,एवज, राजकुमारी व वीरमती को थाना फरेन्दा क्षेत्र लाकर उनकी निशादेही पर चोरी का माल व अवैध असलहा बरामद कर थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज विधीक कार्यवाही हेतु दाखिल किया गया ।

 

Post a Comment

0 Comments