मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एन सी सी कैडेट को किया गया सम्मानित ।



 

देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

प्रदेश सरकार के 4 सफल वर्ष पूरे होने पर जनपद में 7 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया  है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 22/03/2021 को विधान सभा सदर के अंतर्गत गोरक्षपीठाधीश्वार महन्त अवेधनाथ महाविद्यालय चौक बाजार महाराजगंज में कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन व महिला कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में  किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमति अर्चना चंद्र जी, विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया जी, एवं अन्य अतिथि गण Dr. दीपक, प्रियंका त्रिपाठी सामाजिक कार्यकत्री महिला थाना एस. ओ कंचन राय जिला समन्वयक रत्ना त्रिपाठी, नैना पटेल ओ. एस. सी की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में निराश्रित महिला पेंशन की पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र तथा मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एन. सी.सी कैडेट को प्रसास्ति पत्र प्रदान किया गया और सम्मानित गणों द्वारा अपने विचार रखे गए और सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर एवं महिला कल्याण विभाग की उपलब्धियों और योगदान पर प्रकाश डाला गया।

Post a Comment

0 Comments