देवदह ब्यूरो  महराजगंज ।

ये तश्वीरें है जनपद महराजगंज के नगर पालिका परिषद के अंतर्गत शिव नगर वार्ड की जहाँ बिजली विभाग व  पीडब्ल्यूडी की बड़ी  लापरवाही देखने को मिली । 

डेड पड़ी बिजली के पोल को हटाए बिना महाराजगंज के शिव नगर में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जो सवना मोड़ से डिवाइन पब्लिक स्कूल तक बनाई जा रही है ।

बीच सड़क  में ही विद्युत पोल के होने से यहाँ आये दिन सड़क घटनाएं होती हैं लोगो ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग के संबधित अधिकारियों से की पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।