देवदह ब्यूरो ।
देवदह एक्सप्रेस से खास बातचीत में श्री आशीष यादव (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा) ने कहा कि “ भाजपा किस बात का चार साल पूरे होने पर जश्न मना रही है। जहां एक तरफ युवा बेरोजगार है रोजगार के लिए धक्के खा रहा है, वहीं किसान आज सड़कों पर सोने को मजबुर है और कानून व्यवस्था की क्या बात करना जब उनके गृह जनपद के लोग ही खुद को सुरक्षित महसूस ना करें तो पूरे प्रदेश के बारे में सोचना बहुत गलत होगा । आज से चार साल पहले भाजपा ने वादा किया था कि सरकार में आते ही किसानों की आय डेढ़ गुनी कर देंगे और उनके सारे कर्ज माफ कर देंगे, छात्रों को लैपटॉप व 1 जीबी डाटा देंगे, अच्छी कानून व्यवस्था देंगे और भी तमाम वादे किए थे लेकिन आज सरकार के चार साल पूरे हो गए लेकिन एक भी वादा नहीं पूरा कर सकी। अब तक पिछली समाजवादी सरकार में हुए कार्यों का ही फीता काटते आयी है। इनका अपना कोई काम नहीं हुआ है जिसका ये फीता काट सकें । एक कहावत है ‘राम नाम जपना पराया काम अपना' प्रदेश सरकार इसी कहावत को चरितार्थ करती आई है। सरकार को अपना चार साल पुराना घोषणा पत्र एक बार और जनता के सामने रखना चाहिए और बताना चाहिए कि कौन- कौन से वादे पूरे हुए हैं अभी तक।"


0 Comments