अमित देवदह संवाददाता ।
महराजगंज:- सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बांसपार बैजौली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के एक दिन पहले दो प्रधान पद के प्रत्याशियों के गुटों के बीच विवाद हो गया।
इस मामले में बंद पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को रिहा कराने के लिये आज दिन बुधवार को सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें डीएम से मिलने नहीं दिया ।
इस दौरान जब पुलिसकर्मियों ने डीएम से नहीं मिलने दिया तो सपाईयों ने हंगामा खड़ा कर दिया ।
सपा नेत्री सुमन ओझा अपने समर्थकों के साथ डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान सपा नेत्री की महिला सब इंस्पेक्टर से तीखी नोंक झोंक हुई ।
बताया जा रहा है कि मामला बढ़ता देख तमाम पुलिस कर्मियों के साथ अधिकारी भी पहुंच गये । जहां पुलिस ने सपा नेत्री को जबरजस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठाने लगे लेकिन सपा नेत्री के विरोध पर पुलिस बैठा नहीं पायी। हालांकि किसी तरह मामला शांत हो गया।
वहीं सपा नेत्री सुमन ओझा का कहना है कि पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव को जल्द रिहा किया जाए।


0 Comments