ड्यूटी लगाने से नाराज सिपाही ने मुंशी के साथ किया मारपीट ।


 

देवदह ब्यूरो ।

महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाने में तैनात एक सिपाही ने ड्यूटी लगाने से नाराज होकर मंगलवार की रात मुंशी से मारपीट कर ली यह सब देख कर साथ में काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर मुंशी को बचाया ।

वही इस मामले में मुंशी की तहरीर पर आरोपी सिपाही राजेश प्रसाद के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है ।

आपको बता दें कि आरोपित सिपाही राजेश कुमार मूलत : देवरिया जिले का रहने वाला है और इसकी तैनाती महराजगंज कोतवाली थाने है ।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात उसकी ड्यूटी रात्रि गश्त के लिए लगी हुई थी रात में करीब 12 बजे वह आक्रोशित होकर थाने लौटा और थाने के मुंशी उमेश कुमार को ढूंढने लगा और नहीं मिलने पर आवास के दरवाजे पर पहुंचकर राइफल के बट से मारकर दरवाजा तोड़ कर मुंशी पर हमला कर दिया ।

अचानक हमले से घबराये मुंशी ने शोर मचाया तो मौके पर और पुलिसकर्मी पहुंच गए और सिपाही को पकड़ लिया गया ।

बुधवार को मुंशी उमेश की तहरीर पर आरोपी सिपाही राजेश प्रसाद के खिलाफ मारपीट करने तथा मारने की धमकी देने के मामले में अपराध संख्या 195/2021 धारा 323/504/506 ipc का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दिनांक 20/21.04.2021के रात्रि को थाना कोतवाली जनपद-महराजगंज में नियुक्त आरक्षी राजेश कुमार द्वारा आरक्षी उमेश सिंह के साथ गाली गलौज तथा मार पिट किया गया। जिसके संबंध में आरक्षी उमेश सिंह पुत्र श्री धनराज सिंह PNO- 162270365 नियुक्ति थाना कोतवाली CCTNS के तहरीर पर आरक्षी राजेश कुमार PNO. 112766128

के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 195/2021 धारा 323/504/506 ipc का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Post a Comment

0 Comments