कृष्ण मुरारी संवाददाता ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां शान्त होते ही प्रत्यासियों तथा समर्थकों ने थोड़ी राहत की सांस ली परंतु बेचैनी अभी शान्त नही हुई। कारण वोटों की गिनती कल होनी है।
वही अब चुनाव परिणाम को लेकर समर्थकों में सट्टेबाजी का दौर सुरु हो गया है जो कुछ ही घण्टों बाद समाप्त होने वाला है परन्तु इन्तजार सबसे मुश्किल भरा काम होता है।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी अपनी बिसात को लेकर सरकार के मन्शा को ताक पर रखकर प्रत्यासियों तथा उनके समर्थकों के द्वारा मतदाताओं में जिस तरह से मुर्गा और दारू के साथ साथ लक्ष्मी की वर्षा की गई यह किसी से छुपा नहीं है।
इसी के बिसात पर समर्थक से लेकर प्रत्यासी सट्टा लगते हुये अपनी जीत सुनिश्चित मान कर चल रहे है।
परन्तु मतदाताओं की चुप्पी भी प्रत्यासियों को हैरान किये हुये जो समर्थकों तथा प्रत्यासियों के समझ से बाहर है।
जस जस वोटों की गिनती का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही धड़कन बढ़ती जा रही हैं , अब आने वाले कुछ घण्टे के बाद ही पता चलेगा कि किसके सर पर बधेगा ताज और किसके घर छायेगी मायूसी।


0 Comments