हेमन्त कुमार संवाददाता ।
महराजगंज,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना की स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में फरेन्दा के मतगणना स्थल जयपुरिया इण्टर मीडिएट कालेज, लक्ष्मीपुर में सरदार पटेल इण्टर मीडिएट कालेज,रतनपुर नौतनवा के नवीनमण्डी तथा बृजमनगंज में महात्मा गांधी इण्टरमीडिएट कालेज का दौडा कर ब्यवस्थाओ को परखा ।
जिलाधिकारी के निरीक्षण में लक्ष्मीपुर के सरदार पटेल इण्टर मीडिएट कालेज में मतगणना की सुरक्षा में लगाया गया बैरिकेटिग की खराब स्थिति पर सुपर जोनल मजिस्टेट एस डी एम व आरो को निर्देश दिया कि तत्काल ब्यवस्था को सुदृढ किया जाय । सुरक्षा ब्यवस्था में कोई कमी नही होनी चाहिए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि सुरक्षा ब्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए । मतगणना स्थलो पर कम से कम संख्या में लोगो का प्रवेश हो । जिनके पास एजेन्ट कार्ड या चुनाव सम्बन्धी कार्ड हो उन्हें ही प्रवेश मिले ।
इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे ।



0 Comments